इंद्रावती पोस्ट

सीएम विष्णुदेव साय नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात; विकास और संगठन पर हुई चर्चा

3 अक्टूबर 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र व राज्य की 'डबल इंजन' सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई

सीएम विष्णुदेव साय नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात; विकास और संगठन पर हुई चर्चा

रायपुर इंद्रावती पोस्ट : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं और उन्हें जल्द ही छत्तीसगढ़ आने का औपचारिक न्योता भी दिया।

​बैठक के दौरान राज्य में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र व राज्य की 'डबल इंजन' सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का ब्योरा साझा किया।

​मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास पर विशेष मंथन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को अवगत कराया कि बस्तर में शांति, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, आजीविका और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है, जिससे वहां का परिदृश्य सकारात्मक रूप से बदल रहा है।

​बैठक में राज्य में महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों के सृजन पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा, राज्य के किसानों और आदिवासी समुदायों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लंबे और समृद्ध राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने में मिलेगा।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची