इंद्रावती पोस्ट

विधायक के प्रयास से मातागुड़ी देवगुड़ी व मंदिरों का होगा उन्नयन

6 सितंबर 2026

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के अनुरूप चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।

विधायक के प्रयास से मातागुड़ी देवगुड़ी व मंदिरों का होगा उन्नयन

जगदलपुर (इंद्रावती पोस्ट) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व व अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार बह रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनता के मांग के अनुरूप चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव के प्रयास से एक और बड़ी सौगात विधानसभा क्षेत्र में माता गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन एवं स्वागत द्वार विकास कार्य के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण से राशि 200 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे हमारे मातागुड़ी एवं मंदिरों का विकास कार्य जल्द प्रारंभ होगा। उनके पहल एवं प्रयास से लगातार हमारे मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। बस्तरवासियों की वर्षों की मांग पर लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आमागुड़ा चौक एवं धरमपुरा में 20 लाख की लागत से भव्य एवं सुन्दर स्वागत द्वार का निर्माण कार्य किया जायेगा। साथ ही विभिन्न मातागुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों का उन्नयन व विकास कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण सुश्री लता उसेंडी से मांग किया गया था। जनभावनाओं के मांग को गंभीरता से लेते मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वागत द्वार एवं विभिन्न माता गुड़ी, देवगुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन एवं विकास के लिए राशि 200 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है। देव गुड़ी, माता गुड़ी एवं मंदिर हमारे आस्था और भावनात्मक जुड़ाव है। क्षेत्र के जनता का माता गुड़ी एवं देव गुड़ी से गहरा विश्वास एवं आस्था रहता है। जनभावनाओं के साथ जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 200 लाख रुपए की राशि स्वीकृत बस्तर विकास प्राधिकरण से किया गया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में में नगरनार मंडल, दरभा मंडल, नानगुर मंडल एवं नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न माता गुड़ी, देव गुड़ी एवं मंदिरों के उन्नयन व विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता, एवं भक्तजनों में काफी हर्ष व्याप्त है।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची