इंद्रावती पोस्ट

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

5 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

भाषा

हल्बी अनुवाद: मसौदा, बस्तर के वाचक की जाँच बाकी · आवाज़: Meta MMS हल्बी मॉडल

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

लंबे समय तक नक्सली हिंसा और आईईडी धमाकों का दंश झेलने वाला बस्तर अब शांति, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है। जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से नक्सल हादसों, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से अपने अंग गंवा चुके नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।

​मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का संबोधन

शिविर का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह आयोजन केवल उपकरणों का वितरण नहीं, बल्कि पीड़ितों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन देने का संवेदनशील प्रयास है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हिंसा से प्रभावित नागरिक खुद को अकेला न समझें, सरकार और पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

​कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हिंसा का शिकार हुए हर नागरिक को पुनः अपने पैरों पर खड़ा करना ही इसकी अंतिम निशानी को मिटाना है। उन्होंने आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए ग्रामीणों और जवानों के हौसले की सराहना की।

​ऑन-साइट तकनीक और एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं

शिविर की प्रमुख विशेषता यह है कि 'जयपुर फुट' के विशेषज्ञों द्वारा हितग्राहियों का व्यक्तिगत नाप लेकर मौके पर ही आधुनिक कृत्रिम हाथ, पैर और कैलिपर्स तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और श्रवण यंत्र का भी वितरण किया जा रहा है।

​प्रशासनिक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर रही है और लाभार्थियों को तुरंत दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

​उद्घाटन अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर आराधना है। वहीं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने के संकल्प के साथ पीड़ितों के संपूर्ण पुनर्वास को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर रायपुर से वर्चुअल जुड़े जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



लंबे

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

लिखा Vijay प्रशासन

रेशम से खुलेगी समृद्धि की राह : बस्तर में टसर कीट पालन और धागाकरण को बढ़ावा, बांटे गए प्रोत्साहन चेक

रेशम धागाकरण इकाई में ग्रामोद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में टसर रेशम कीट पालन एवं रेशम धागाकरण प्रशिक्षण सह अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची