इंद्रावती पोस्ट

नई शासकीय सेवाओं को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित करने दिया प्रशिक्षण

7 अक्टूबर 2026 5 दिन पहले

​जिला ई-गवर्नेस सोसायटी, बीजापुर द्वारा सेवा सेतु ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों की नई शासकीय सेवाओं को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्

नई शासकीय सेवाओं को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित करने दिया प्रशिक्षण

बीजापुर इंद्रावती पोस्ट : प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, रीडर व वेरिफायर एवं सेवा सेतु ऑपरेटर शामिल हुए।

​प्रशिक्षण का संचालन सेवा सेतु ई-जिला प्रबंधक सुनील कुमार दुर्गम एवं सेवा सेतु ई-जिला तकनीकी प्रबंधक दिनेश कुमार पावरे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को सेवा सेतु पोर्टल पर नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन, संबंधित विभागीय कार्यप्रवाह एवं आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

​प्रशिक्षण में वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, कृषि, पशुधन विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ग्रामीण उद्योग, स्कूल शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नई सेवाओं के ऑनलाइन संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही संबंधित रीडर व वेरिफायर एवं सेवा सेतु ऑपरेटरों को भी पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं कार्यप्रवाह के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

​प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नई सेवाओं जैसे कृषि उपकरण पंप-किसान समृद्धि योजना, बीज व्यवसाय लाइसेंस, कीटनाशक एवं उर्वरक संबंधी सेवाएं, वन विभाग की विभिन्न अनुमतियां एवं मुआवजा संबंधी सेवाएं, पेयजल स्रोत परीक्षण, नलकूप खनन की अनुमति, लोक निर्माण विभाग की पंजीयन एवं अनुमति सेवाएं तथा विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं आर्थिक सहायता संबंधी सेवाओं के ऑनलाइन संचालन की जानकारी दी गई।

​इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाना तथा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

लिखा Vijay प्रशासन

रेशम से खुलेगी समृद्धि की राह : बस्तर में टसर कीट पालन और धागाकरण को बढ़ावा, बांटे गए प्रोत्साहन चेक

रेशम धागाकरण इकाई में ग्रामोद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में टसर रेशम कीट पालन एवं रेशम धागाकरण प्रशिक्षण सह अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची