तीरथगढ़ वाटरफॉल के चौक के पास बुधवार को एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 5-6 लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक सहायता के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दरभा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।