इंद्रावती पोस्ट

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 6 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ आधुनिक लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर

10 सितंबर 2026

भारत सरकार की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत देश भर में 85 ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रावधान किया गया

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 6 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ आधुनिक लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर

जगदलपुर (इंद्रावती पोस्ट) : बस्तर संभाग और आसपास के अंचल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जिसके अनुक्रम में वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों रायगढ़, अंबिकापुर एवं जगदलपुर के लिए ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत किए गए थे।

इसी कड़ी में स्वर्गीय बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय, डिमरापाल जगदलपुर में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण लेवल- 2 ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ  

इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई के निर्माण एवं सुचारु संचालन के लिए कुल लगभग 6 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है, जिसमें आधारभूत अधोसंरचना निर्माण हेतु 1.50 करोड़ रुपए और जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों के लिए 4.43 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। आपातकालीन एवं गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को त्वरित व समुचित उपचार देने के उद्देश्य से इस केंद्र में 20 बिस्तरों की आधुनिक व्यवस्था की गई है, साथ ही केंद्र के निरंतर संचालन के लिए 60 नए पदों की स्वीकृति भी दी गई है जिससे चिकित्सा व सहायक सेवाओं को जमीनी मजबूती मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ प्रदीप बेक ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान में दुर्घटना के तत्काल बाद का पहला घंटा यानी गोल्डन ऑवर जीवन रक्षा के लिए सर्वाधिक संवेदनशील माना जाता है। इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए यह ट्रॉमा यूनिट आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और गहन चिकित्सा इकाई से सुसज्जित है।

यहाँ एक ही छत के नीचे न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ चैबीसों घंटे तैनात रहेंगे, ताकि सड़क हादसों व अन्य गंभीर आपात स्थितियों में बिना समय गंवाए जटिल सर्जरी व सघन उपचार तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। यह सुविधा बस्तर क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन रक्षा का एक मजबूत भरोसा बनकर उभरी है, जिससे गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलेगी।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

स्वास्थ्य

बस्तर संभाग में कुपोषण दर घटी, रिपोर्ट में सुधार के संकेत

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में कुपोषण दर घटी, रिपोर्ट में सुधार के संकेत। बस्तर संभाग में इस विषय को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आँक

नारायणपुर/बस्तर : अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगा पोषण का सहारा, रोजाना मिलेगा पौष्टिक नाश्ता

नारायणपुर/ बस्तर :कुपोषण पर प्रहार, अबूझमाड़ के 13 हजार बच्चों को रोज मिलेगा पौष्टिक नाश्ता

बस्तर /जगदलपुर : दिल्ली में किरण सिंह देव से मिले महेश कश्यप, स्वास्थ्य की ली जानकारी और जल्द स्वस्थ होने की कामना

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण प्रेरणादायी : महेश कश्यप

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची