सुरक्षा अधिकारियों को 1 सितंबर को मुखबिर से पक्की जानकारी प्राप्त हुई थी कि नीलमडगु क्षेत्र में नदी तट के पास झाड़ियों और पेड़ों के बीच संदिग्ध विस्फोटक सामग्री छुपाई गई है। सूचना मिलते ही संयुक्त सुरक्षा बल की टीम को बिना देर किए संबंधित इलाके के लिए रवाना किया गया।
पेड़ के खोखले तने में छिपा था जखीरा
जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जवानों की नजर एक कटे हुए पेड़ के खोखले हिस्से पर पड़ी। गहराई से जांच करने पर वहां लावारिस हालत में रखे गए हथियार और बारूद बरामद हुए।
जब्त की गई प्रमुख सामग्रियां:
- 12 बोर का देशी कट्टा - 01
- बीजीएल (BGL) राइफल (क्षतिग्रस्त) - 01
- बीजीएल सेल - 08
- 12 बोर देशी कट्टे के जिंदा राउंड - 10
- देशी कट्टा सेल कैप - 03
- पेंचिस (Tool) - 01
- सैन्य शैली का पिट्ठू बैग - 01
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह पूरा सफल सर्च ऑपरेशन बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में चलाया गया। इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने में एसडीओपी घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी मुकेश पटेल, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की विशेष भूमिका रही। इस बरामदगी से इलाके में किसी बड़ी संभावित घटना को टालने में सफलता मिली है।