इंद्रावती पोस्ट

बस्तर की बेटी एलिसीबा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

11 अक्टूबर 2026 1 दिन पहले

दिव्यांगों के लिए बनाई 'पन्ना पलटने की मशीन

बस्तर की बेटी एलिसीबा ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

जगदलपुर इंद्रावती पोस्ट : की होनहार छात्रा एलिसीबा पोयाम ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार के दम पर राष्ट्रीय पटल पर जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिष्ठित 'इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना' में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शनिवार को उन्हें विशेष रूप से सम्मानित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा ने भी छात्रा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  

ग्राम पथरेली उड़वा निवासी और एक साधारण कृषक भीमा पोयाम की सुपुत्री एलिसीबा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माउलीभाटा में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अपनी सामाजिक और वैज्ञानिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए 'पन्ना पलटने की मशीन' तैयार की है, जिनके हाथ नहीं हैं, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री ने छात्रा के शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष की मोहताज नहीं होती। बस्तर जैसे सुदूर वनांचल से निकलकर किसी छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एलिसीबा की इस गौरवपूर्ण सफलता से बस्तर अंचल सहित पूरे प्रदेश के शैक्षणिक जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

साझा
लिखने वाले
Vijay Vijay

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

शिक्षा

बस्तर -एक पेड़ मां के नाम: SMKV विश्वविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

जगदलपुर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में पतंजलि योग संस्था एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्

शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: (BASTAR ROOT WELFARE FOUNDATION ) ने लामडागुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों को बांटी पठन सामग्री

जगदलपुर :- शिक्षा से संवरता बस्तर: लामडागुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम में 'दलन' (BRW Foundation) की एक अनूठी पहल

आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर पर प्रशासन की समीक्षा

कांकेर। आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर पर प्रशासन की समीक्षा। बस्तर संभाग में इस विषय को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आ

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची