इंद्रावती पोस्ट

जगदलपुर: शिक्षकों के सम्मान में गूंजा विश्वविद्यालय परिसर, धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

6 सितंबर 2026

जगदलपुर: शिक्षकों के सम्मान में गूंजा विश्वविद्यालय परिसर, धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में SOS Botany एवं अन्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सोहनलाल साहू, डॉ. शत्रुघ्न पटेल, डॉ. कुसुमलता एवं सुश्री लता जी सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, गुरु की महिमा और समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया।

शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण साधन है। एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

समारोह में विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा और संस्कार का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला

साझा
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

शिक्षा

बस्तर -एक पेड़ मां के नाम: SMKV विश्वविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

जगदलपुर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में पतंजलि योग संस्था एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्

शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: (BASTAR ROOT WELFARE FOUNDATION ) ने लामडागुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों को बांटी पठन सामग्री

जगदलपुर :- शिक्षा से संवरता बस्तर: लामडागुड़ा वनवासी कल्याण आश्रम में 'दलन' (BRW Foundation) की एक अनूठी पहल

आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर पर प्रशासन की समीक्षा

कांकेर। आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर पर प्रशासन की समीक्षा। बस्तर संभाग में इस विषय को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आ

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची