इंद्रावती पोस्ट

जगदलपुर/ सुकमा : "निवा दुवड़ ते" की पहल, सिंगाराम में पुलिस ने ग्रामीणों से बनाया भरोसे का रिश्ता

8 सितंबर 2026

जगदलपुर/सुकमा। दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘निवा दुवड़ ते’ यानी ‘आपके द्वार पर’ अभ

  जगदलपुर/ सुकमा : "निवा दुवड़ ते" की पहल, सिंगाराम में पुलिस ने ग्रामीणों से बनाया भरोसे का रिश्ता

जगदलपुर/सुकमा। दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘निवा दुवड़ ते’ यानी ‘आपके द्वार पर’ अभियान के तहत पुलिस टीम थाना गोलापल्ली क्षेत्र के सिंगाराम गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, दैनिक समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस जवानों ने गांव के बच्चों से भी आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ सहज माहौल में समय बिताया। इस दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कर पुलिस और समुदाय के बीच दूरी कम करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी। साथ ही ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की समस्या, संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी जानकारी होने पर पुलिस के साथ साझा करने तथा लगातार संवाद बनाए रखने की अपील की गई।

‘निवा दुवड़ ते’ अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे दूरस्थ एवं अंदरूनी इलाकों तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां आमतौर पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संपर्क सीमित रहता है। अभियान के माध्यम से पुलिस ग्रामीणों के बीच जाकर विश्वास का वातावरण बनाने, उनकी समस्याओं को समझने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

इस पहल के जरिए पुलिस ने “अपनी सुरक्षा, आपका विश्वास—समाज के साथ संवाद” की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सिंगाराम में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, एसडीओपी जितेंद्र कुंभकार सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

साझा
लिखने वाले
Prabhakar Prabhakar

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची