इंद्रावती पोस्ट

पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों को दी गई नशा मुक्ति की सीख

19 अगस्त 2026

जगदलपुर। आज पुलिस लाईन में अधिकारियों एवं जवानों के लिए एक विशेष 'नशा मुक्ति व स्वास्थ्य जागरूकता सत्र' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल में कार्यरत कर्मियों को नशे के दुष्प्रभावों

पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों को दी गई नशा मुक्ति की सीख

देशव्यापी 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जगदलपुर स्थित रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में विभागीय अधिकारियों और जवानों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के जवानों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

​यह आयोजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौर के कुशल मार्गदर्शन तथा आरआई अभिजीत भदौरिया की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से सुश्री मंजूषा दीदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।

​कार्यक्रम के दौरान मंजूषा दीदी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि व्यक्ति की निर्णय क्षमता, सतर्कता और पारिवारिक सुख-शांति पर भी बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने जवानों को व्यसनमुक्त एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

साझा
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची