इंद्रावती पोस्ट

सुकमा में नक्सली डंप से विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद

20 अगस्त 2026

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत इत्तलंका के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया।

सुकमा में नक्सली डंप से विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत इत्तलंका के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इत्तलंका गांव से करीब 300 मीटर दूर संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर जांच की गई, जहां कपड़े में लिपटा एक संदिग्ध बैग मिला।

तलाशी के दौरान 25 जिलेटिन स्टिक, 16 बीजीएल हेड, 25 डेटोनेटर केस, 12 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 6 बीजीएल प्लंजर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

संभावित आईईडी खतरे को देखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड की सहायता से अभियान को सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरा किया गया। कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम के जवान सुरक्षित रूप से अपने कैंप लौट आए। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च और निगरानी अभियान जारी है।

साझा
लिखने वाले
संपादकीय डेस्क desk

इनकी सारी खबरें

पढ़ते-पढ़ते

प्रशासन
लिखा Vijay प्रशासन

बस्तर में पुनर्वास का महाअभियान: 3,800 से अधिक दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिविर का वर्चुअल शुभारंभ कर कहा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने संवेदनशील होकर कर रही पहल*

लिखा Vijay प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली

रोज़ सुबह, एक बार

खबर आप तक, बिना एल्गोरिदम के।

दिन में एक बार, सिर्फ़ वही जो बस्तर के लिए मायने रखता है। कभी भी छोड़ सकते हैं, और आपका पता किसी को नहीं जाता।

न स्पैम, न विज्ञापन। सिर्फ़ खबर।

आज सूची